मेड़ पर तार लगाने के विवाद में हमला, तीन भाई घायल

मलावन क्षेत्र के सकतपुर में हुई घटना संघर्ष की अन्य घटनाओं में दो जख्मी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:12 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:12 AM (IST)
मेड़ पर तार लगाने के विवाद में हमला, तीन भाई घायल
मेड़ पर तार लगाने के विवाद में हमला, तीन भाई घायल

जासं, एटा: मलावन थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ पर तार लगाने के विवाद में लाठी-डंडे से हमला कर तीन भाई घायल कर दिए गए। अन्य घटनाओं में दो जख्मी हुए हैं।

शनिवार सुबह ग्राम सकतपुर निवासी सुरेंद्र कुमार और श्रीकृष्ण के बीच खेत की मेड़ पर तार लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि श्रीकृष्ण ने अन्य स्वजन की मदद से लाठी-डंडे से हमला कर सुरेंद्र, उसके भाई संजीव तथा अजीत कुमार को घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सुरेंद्र की हालत चिताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

दूसरी ओर मलावन थाना क्षेत्र के ही ग्राम निगोह हसनपुर में कुछ लोगों ने मारपीट कर मोहित को घायल कर दिया। स्वजन द्वारा घायल मोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पिलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में हुई मारपीट में सुनीता देवी घायल हुई है।

chat bot
आपका साथी