अनोप मंडल की गतिविधियों की हो सीबीआइ जांच

पदाधिकारी हों गिरफ्तार 150 से अधिक जैन साधुओं की सड़क हादसों में मृत्यु पर जताया संदेह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 05:56 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 05:56 AM (IST)
अनोप मंडल की गतिविधियों की हो सीबीआइ जांच
अनोप मंडल की गतिविधियों की हो सीबीआइ जांच

संवाद सूत्र, जलेसर (एटा): अपने समाज के साधु साध्वियों के खिलाफ अनोप मंडल द्वारा की जा रही अनर्गल टिप्पणियों से आहत जैन समाज ने आक्रोश जताया। तहसील पहुंचे लोगों ने मंडल की गतिविधियों की सीबीआइ जांच कराने और पदाधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जैन समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अनोप मंडल द्वारा जैन समाज के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब तक पद विहार के दौरान हुई 150 से भी ज्यादा जैन साधुओं की सड़क हादसों में मौत के मामलों में भी मंडल की भूमिका रही हो। ऐसे में मंडल की हर स्तर पर सीबीआइ से जांच कराकर दोषी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी कराने की प्रधानमंत्री से मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल कुमार जैन, महेश चंद्र जैन, आनंद कुमार जैन, कैलाश चन्द्र जैन, अभयकांत जैन, महेंद्र जैन व विवेक जैन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी