महिला ने खुद रचा अपहरण का नाटक

महिला ने अपने प्रेमी संजू को काल करके बुलाया था और उसी ने योगेश को गोली मारी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:16 PM (IST)
महिला ने खुद रचा अपहरण का नाटक
महिला ने खुद रचा अपहरण का नाटक

जासं, एटा: जैथरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर हमला करवाकर खुद अपहरण का नाटक रच दिया। पुलिस ने इस महिला के प्रेमी और उसकी बहन को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। हमलावरों ने पति को गोली मारी थी, उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और आरोप यह लगाया कि घायल की पत्नी को कुछ लोग अगवा कर ले गए।

रविवार रात 12 बजे ग्राम उदयपुरा निवासी 30 वर्षीय योगेश कुमार खेत पर बनाए मकान में सो रहा था। मकान में उसकी पत्नी गुंजन तथा मां मुन्नी देवी भी थी। तभी मकान के पास कार आकर रुकी। कार से उतरे असलहाधारी घर में घुस गए और गुंजन को खींच ले गए। विरोध करने पर योगेश को गोली मार दी। इस घटना की जांच पुलिस कर रही थी और मामले की तहरीर पुलिस तक नहीं पहुंची थी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि छानबीन से पता चला कि महिला ने अपने प्रेमी संजू को काल करके बुलाया था और उसी ने योगेश को गोली मारी। छानबीन के बाद पुलिस ने एक टीम जयपुर भेजी और संजू निवासी अंबेडकर नगर कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद तथा उसकी बहन पिकी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जिस महिला के अपहरण का आरोप लगा उसकी जानकारी नहीं मिल सकी कि वह कहां है, पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। पति पर अप्राकृतिक कृत्य का आरोप: दहेज की खातिर महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी। इसके साथ ही उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। रिपोर्ट पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज कराई है।

शहर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी शादी हाथरस निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालीजन उससे दहेज की मांग कर उसे परेशान करने लगे। इतना ही नहीं मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ पहले तो मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। जबकि बाद में महिला के साथ उसके पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया। रिपोर्ट पर महिला थाना प्रभारी मामले की जांच कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी