श्याम नगर में हालात और बिगड़े, लोगों का पलायन

कई मकान की दीवार गिरी घरों में और रास्तों पर दो फुट तक जलभराव दूसरे दिन भी चला ईसन नदी का सफाई अभियान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:02 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:02 AM (IST)
श्याम नगर में हालात और बिगड़े, लोगों का पलायन
श्याम नगर में हालात और बिगड़े, लोगों का पलायन

जासं, एटा: शहर के मुहल्ला श्याम नगर में हालात और बिगड़ गए हैं। घरों में और रास्तों पर दो फुट ऊंचा जलभराव रहा। इसे लेकर मुहल्ले से कुछ लोग पलायन भी कर गए। कुछ मकानों की दीवार भी गिर गई। निरीक्षण करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मुहल्ले में पहुंचे। दूसरी तरफ नदी की दूसरे दिन भी मशीन से सफाई कराई गई। फिर भी लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिल सकी।

सफाई न होने से ओवरफ्लो हुई ईसन नदी का जलस्तर दूसरे दिन भी कम नहीं हुआ। इसके कारण मुहल्ला श्याम नगर में दूसरे दिन हालात और खराब हो गए। घरों के साथ ही सड़कों पर दूसरे दिन तक दो फुट तक जलभराव बना रहा है। लगातार बढ़ते हुए जलभराव को देखते हुए लोगों ने मुहल्ले से पलायन शुरू कर दिया है। लोग अपने पैतृक गांव के साथ ही संबंधियों के घर सामान लेकर रहने को मजबूर दिखाई दिए। इतना ही नहीं लोग बच्चों के साथ ही अपने पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर ले गए। कुछ लोगों के मकान की दीवार भी गिर गई। इससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। जलभराव की स्थित में सुधार न होने को लेकर ईसन नदी की मशीन से सफाई कराई गई, मगर जलभराव कम नहीं हुआ। नदी में पानी का बहाव लगातार उसी स्थिति में है।

सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का ईओ ने दिया आश्वासन:

श्याम नगर में रास्ते जलमग्न होने के बाद मुहल्ले के लोगों में किसी भी अनहोनी घटना को लेकर दहशत बनी हुई है। जलभराव का रौद्र रूप देखते हुए नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को बताया कि हालात खराब होने तक लोग दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। इसमें यदि किसी व्यक्ति को परेशानी होती है तो वे नगर पालिका के माध्यम से वाहन और अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि जलभराव को खत्म कराने के लिए लगातार प्रशासन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। रातभर नहीं सोए प्रभावित लोग:

बुधवार के बाद गुरुवार को श्याम नगर में जलभराव को देखकर लोगों में दहशत है। जलस्तर बढ़ने को लेकर लोगों ने बिना सोए छत पर रात गुजारी। खास तौर पर लोग बच्चों के पानी में डूबने की आशंका को लेकर परेशान हैं। इसे लेकर लोग अपने गांव और रिश्तेदारों के घर बच्चों को लेकर पहुंचने को मजबूर हैं। घरों में नहीं बना खाना:

मुहल्ले की सड़कों के साथ ही घरों में हुए जलभराव के कारण श्याम नगर के अधिकांश घरों में सुबह खाना भी नहीं बना। लोग बाजार से सब्जी आदि सामान सड़क पर जलभराव होने के कारण लेकर नहीं आ सके। मुहल्ले में सीवर लाइन के हुए गड्ढों को लेकर लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं।

प्रशासन की तरफ से जलभराव खत्म कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। घरों में पानी घुसने के बाद मकानों की दीवार गिर रही हैं।

-ग्याप्रसाद पहले से नदी की सफाई कराई जाती तो शायद इतनी बड़ी समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ता। पानी भरने के बाद पशु भी परेशान हो रहे हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर लोग लेकर जा रहे हैं।

-रवि कुमार

chat bot
आपका साथी