भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित

बारिश न होने का किसान परेशान बाजारों में भी सन्नाटा पसरा नजर आ रहा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 05:15 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 05:15 AM (IST)
भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित
भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित

जासं, एटा: मानसून का इंतजार किया जा रहा है। जुलाई के पहले दिन और भी गर्मी के साथ उमस भरा रहा। हाल यह है कि भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया। जनजीवन परअसर दिखा। किसानों को भी बारिश का इंतजार है।

15 जून को मानसून आने संभावना थी, लेकिन स्थिति नहीं बन पायी। एक सप्ताह से ही लगातार तल्ख होते सूर्य देव के तेवर और उमस के चलते लोग परेशान हैं। गर्मी का हाल यह है कि दिन में बाजारों में भी सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी बेचैनी बढ़ाता रहा। अभी तक बारिश न होने के कारण किसानों को भी अपनी फसलों की चिता सता रही है। सिचाई के लिए लागत बढ़ रही है, वहीं अभी फसलों की बुवाई भी अधर में लटकी है। किसानों का मानना है कि इस सप्ताह बारिश न हुई तो नुकसान उठाना पड़ेगा। विद्युत व्यवस्था भी बिगड़ी:

भीषण गर्मी के मध्य विद्युत व्यवस्था भी लड़खड़ा रही है। कटौती के साथ ही निर्धारित रोस्टर का भी लाभ शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों को नहीं मिल पा रहा है। उधर, हाल यह है कि उपकरण खराब होने या तमाम फाल्ट भी विद्युत व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी