नगला फते में गिरी छत, डेढ़ दर्जन महिलाएं घायल

संवादसूत्र अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला फते में अचानक मकान की छत गिर गई। घटना में डेढ़ दर्जन महिलाएं घायल हुई हैं। जिनमें से दर्जनभर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुआ यह कि सुबह गांव निवासी गंगाराम की पत्नी सुखदेवी का निधन हो गया। इसके बाद गंगाराम के घर रिश्तेदारों और गांव की महिलाओं का जमावड़ा लग गया। दोपहर लगभग ढाई बजे मृतका की शव यात्रा शुरू होने को थी कि मौजूद महिलाएं मकान की छत पर शव यात्रा देखने के लिए पहुंच गईं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 06:30 AM (IST)
नगला फते में गिरी छत, डेढ़ दर्जन महिलाएं घायल
नगला फते में गिरी छत, डेढ़ दर्जन महिलाएं घायल

संवादसूत्र, अवागढ़: क्षेत्र के गांव नगला फते में अचानक मकान की छत गिर गई। घटना में डेढ़ दर्जन महिलाएं घायल हुई हैं। जिनमें से दर्जनभर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हुआ यह कि सुबह गांव निवासी गंगाराम की पत्नी सुखदेवी का निधन हो गया। इसके बाद गंगाराम के घर रिश्तेदारों और गांव की महिलाओं का जमावड़ा लग गया। दोपहर लगभग ढाई बजे मृतका की शव यात्रा शुरू होने को थी कि मौजूद महिलाएं मकान की छत पर शव यात्रा देखने के लिए पहुंच गईं। छत पर दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं के इकट्ठे होने के कारण जर्जर छत अचानक गिर पड़ी। हादसा होते ही चीखने चिल्लाने की आवाजें होने लगीं। मौके पर काफी लोग मौजूद थे। इस कारण जल्दी से जल्दी मलबा हटाकर दबी महिलाओं को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां घायलों के पहुंचते ही उपचार शुरू किया गया। इनमें ममता, नीलम, रामकली, शिव कुमारी, सुषमा देवी, नेमा, पुष्पा, विमला देवी, सुनीता, चंद्रप्रभा को जिला अस्पताल एटा पहुंचा दिया गया। वहीं घायल विनीता, ओमप्रभा, रूबी, सरोज, मौहश्री तथा ईश्वर देवी का केंद्र पर उपचार किया गया। जिला अस्पताल भेजी गईं घायल महिलाओं में से सुषमा देवी की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एसपी राठौर ने बताया कि केंद्र पर उपचारित महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी