भगवान आदिनाथ की धूमधाम से निकली शोभायात्रा

दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा शेरगंज ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:27 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:27 AM (IST)
भगवान आदिनाथ की धूमधाम से निकली शोभायात्रा
भगवान आदिनाथ की धूमधाम से निकली शोभायात्रा

संवाद सूत्र, जलेसर (एटा): दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा शेरगंज स्थित बड़े मंदिर से प्रारंभ हुई। जो नगर के मुख्य बाजार, बड़ा बाजार, बाजार कला, नाला बाजार, मंडी जवाहर गंज, स्टेट बैंक, विकास खंड कार्यालय होती हुई महावीर गंज स्टेट भगवान पा‌र्श्वनाथ मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान भगवान आदिनाथ की जगह-जगह आरती एवं यात्रा में चल रहे लोगों का स्वागत सम्मान किया गया। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों द्वारा बड़ा बाजार पर महाआरती की गई। जिसमें अध्यक्ष विसन वाष्र्णेय, सोनू सर्राफ, कपिल देव वाष्र्णेय, आदित्य मित्तल, शिवम बंसल शामिल हुए। जबकि शोभायात्रा में पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल, अनिल कुमार जैन, अशोक जैन, महेंद्र कुमार जैन, महेश जैन, कैलाश जैन, अभय कांत जैन, विवेक जैन, सुनील जैन, प्रमोद जैन, सतीश जैन, सुरेंद्र जैन, सक्षम जैन एडवोकेट, नरेंद्र कुमार जैन, शरद कुमार जैन, गुंजन जैन, राजा जैन, प्रमोद कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, आनंद जैन, सुनना जैन के साथ काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। धूमधाम से मनाया आचार्य विमल सागर का 106वां जयंती महोत्सव: शहर के पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में महा मुनिराज आचार्य विमल सागर का 106वां जयंती महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ साथ अहिसा परमो धर्म विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। श्री दिगम्बर जैन पंचायत.पुरवाल मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गणाचार्य विराग सागर ने ज्ञान की गंगा का प्रादुर्भाव किया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति के भीतर प्रेम, करुणा, प्रत्येक जीव के प्रति कल्याण भाव जागता है तो, वह परमात्मा की कृपा पाने का अधिकारी बन जाता है। जयंती कार्यक्रम में उन्होंने वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आयोजित अहिसा परमो धर्म संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों ने विचार व्यक्त किए। तमाम लोगों ने अपनी बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के जयराम सिंह, रामनिवास, राकेश चौहान, ओमेंद्र, धर्मेंद्र, संजय, धर्मेंद्र उपाध्याय, कौशलेंद्र, आलोक वाष्र्णेय, राजकुमार भरत, धवल जैन, आयोजन समिति के पदम चंद्र जैन,अनुज जैन, सोना जैन शास्त्री आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी