स्वच्छ भारत मिशन टू शुरू होते ही बदलेगी शहर की सूरत

कचरा का होगा समुचित उपयोग सीवर से निकाला जाएगा साफ पानी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:40 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:40 AM (IST)
स्वच्छ भारत मिशन टू शुरू होते ही बदलेगी शहर की सूरत
स्वच्छ भारत मिशन टू शुरू होते ही बदलेगी शहर की सूरत

जासं, एटा: शहर के अंदर स्वच्छ भारत मिशन टू शुरू होने के बाद काफी बदलाव होगा। कचरा और सीवर की प्रोसेसिग करते हुए उसका सही उपयोग किया जाएगा। इससे किसानों के लिए साफ पानी और जैविक खाद का भी साधन अधिक होगा। अक्टूबर से इस अभियान की शुरूआत होने के आसार हैं।

स्वच्छ भारत मिशन टू में वेस्ट वाटर और वेस्ट कचरा मैनेंजमेंट पर विशेष फोकस रहेगा। नालियों से निकलने वाले पानी का बायो रेमीडिएशन किया जाएगा। इससे निकलने वाले साफ पानी को सहायक नहरों में छोड़ा जाएगा। इससे किसानों को खेतों की सिचाई के लिए पानी भरपूर मिल सकेगा। इसके अलावा सीवरेज टीट्रमेंट प्लाट भी तैयार कराया जाएगा। टैंक से निकलने वाले सीवर का प्रोसेसिग किया जाएगा। जिसमें से निकलने वाले पानी को साफ करके अलग किया जाएगा। जबकि सीवर से फसलों के लिए खाद तैयार कराई जाएगी। जिससे किसानों को खेती करने में काफी मदद मिलेगी। इस तरह से स्वच्छ भारत मिशन टू शहर और शहरवासियों के लिए काफी हितकर होगा। इससे स्वच्छता में लाभ होने के साथ ही पानी और खाद का भी उत्पादन जिले की उन्नति में सहायक होगा। डीपीएम सुरजीत कुमार ने बताया कि अभियान अगले माह शुरू होने आसार हैं। इसके शुरू होते ही शहर में स्वच्छता का ग्राफ बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी