नाले ओवरफ्लो होने पर बिगड़े शहर के हालात

गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश ने लोगों को घरों में किया कैद बाजारों में सन्नाटा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:14 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:14 AM (IST)
नाले ओवरफ्लो होने पर बिगड़े शहर के हालात
नाले ओवरफ्लो होने पर बिगड़े शहर के हालात

जासं, एटा: बारिश में शहर के नाले ओवरफ्लो होने से हालात एक बार फिर बिगड़ गए। जलभराव के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश के बाद कई मुहल्लों में मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। लोग घरों से निकलकर बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसी स्थिति में तमाम स्थानों पर लोग अपने घरों में कैद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

गुरुवार शाम को ही शहर में झमाझम बारिश हुई। इसे लेकर शहर के अंदर चारो तरफ जलभराव हो गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह से हुई बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी। इससे सरकारी कालोनी और गलियों में फिर से जलभराव और कीचड़ हो गया। बच्चे और बुजुर्ग लोग परेशान हुए। उन्हें मार्ग पर पानी भरने के कारण घरों में ही कैद रहना पड़ा। इन जगहों पर हुई परेशानी:

शहर के अंदर हुई बारिश के बाद सबसे अधिक किदवई नगर, एमपी नगर, नलकूप कालोनी, श्याम बिहार कालोनी, संजय नगर, वर्मा नगर, नई वस्ती आदि जगहों पर लोग परेशान हुए। इन जगहों पर अधिक जलभराव होने के कारण लोगों को पानी से होकर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ा। डीएम, एडीएम ने किया निरीक्षण:

शहर के अंदर चारों तरफ जलभराव होने की शिकायत इंटरनेट मीडिया के साथ ही फोन के माध्यम से अधिकारियों को मिल रही थीं। उसी को लेकर शुक्रवार सुबह को जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन विवेक मिश्र और ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने शहर के भूतेश्वर मार्ग, श्याम बिहार कालोनी आदि जगहों पर निरीक्षण किया। भूतेश्वर मार्ग पर जलभराव और कीचड को देखते हुए डीएम ने ईओ को जल्द सड़क निर्माण कराने के लिए कहा है। साथ ही लोगों को मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए।

-----------

कैलाशगंज मोड़ पर हालात खराब:

शहर के जीटी रोड से कैलाशगंज की तरफ जाने के लिए रास्ते पर हालात बहुत खराब हो रहे हैं। जीटी रोड पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस कारण सड़क पर ही मिट्टी जमा है। इससे कीचड़ हो गया है। इस कारण लोग वहां से गुजरते वक्त फिसलकर गिरते हैं। ऐसे में लोग प्रशासन से सीवर का काम जल्द निपटाने के लिए मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी