किशोरी से घर में घुसकर की छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, एटा : जलेसर क्षेत्र में किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jan 2018 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jan 2018 04:47 PM (IST)
किशोरी से घर में घुसकर की छेड़छाड़
किशोरी से घर में घुसकर की छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, एटा : जलेसर क्षेत्र में किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीटकर उसे और मां को घायल कर दिया।

शनिवार देर शाम ग्राम की महिला ने पुलिस को बताया कि दोपहर 11 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर मौजूद थी। तभी मुहल्ला का ही बंटी अपने दो अन्य साथियों समेत उसके मकान में घुस आया। आरोप है कि इस दौरान बंटी और उसके साथियों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे और बेटी को मारपीट कर घायल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट बंटी समेत तीन के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूसरी ओर मारहरा क्षेत्र के ग्राम की किशोरी ने सीओ सदर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 15 नवंबर की शाम गांव के ही मुनेंद्र ने अपने पांच अन्य साथियों की मदद से उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने छेड़छाड़ करने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। एसओ मारहरा विजय बहादुर ¨सह ने बताया कि सीओ सदर के आदेश पर मामले की रिपोर्ट मुनेंद्र समेत छह के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।

chat bot
आपका साथी