निधौली कलां से किशोरी गायब

जागरण संवाददाता, एटा : निधौली कलां क्षेत्र की किशोरी गायब हो गई। पिता ने मैनपुरी के युवक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Feb 2018 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 01 Feb 2018 05:05 PM (IST)
निधौली कलां से किशोरी गायब
निधौली कलां से किशोरी गायब

जागरण संवाददाता, एटा : निधौली कलां क्षेत्र की किशोरी गायब हो गई। पिता ने मैनपुरी के युवक समेत चार पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

बुधवार शाम एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 27 जनवरी की शाम 7 बजे घर से निकली थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो तलाश की। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बताया कि किशोरी को मैनपुरी के बेवर के ग्राम गढि़या निवासी बंटू के साथ जाते देखा गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। यह रिश्ता किशोरी को पसंद नहीं था। आरोपी बंटू की गांव में रिश्तेदारी बताई जा रही है। पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट बंटू समेत चार के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम किशोरी की बरामदगी को आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश में लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी