किशोरी को बंधक बनाकर पीटा

एटा : पुलिस को ग्राम क¨ठगरा निवासी रघुराज ¨सह की बेटी सुमन ने बताया कि 13 जनवरी को सुब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jan 2018 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jan 2018 04:49 PM (IST)
किशोरी को बंधक बनाकर पीटा
किशोरी को बंधक बनाकर पीटा

एटा : पुलिस को ग्राम क¨ठगरा निवासी रघुराज ¨सह की बेटी सुमन ने बताया कि 13 जनवरी को सुबह 8 बजे उसकी सौतेली मां ऊषा देवी ने अपने दो पुत्रों की मदद से उसे कमरे में बंधक बना लिया। पीड़िता ने मारपीटकर घायल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सौतेली मां ऊषा देवी व दो भाइयों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।

ग्राम नगला बिस्सी निवासी नत्थो देवी ने नगला गलुआ निवासी रक्षपाल समेत चार लोगों पर मारपीटकर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम धौलेश्वर में कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में अनिल कुमार की पत्नी पंचोदेवी, रामगोपाल की पत्नी रामवती घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि मारपीट में घायल दोनों पक्षों की महिलाओं की तहरीर पर मामले दर्ज कर लिए हैं।

chat bot
आपका साथी