छात्र को मारी गोली, गंभीर

जिला अस्पताल से आगरा रेफर गोशाला के सामने हुई वारदात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 05:45 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 05:45 AM (IST)
छात्र को मारी गोली, गंभीर
छात्र को मारी गोली, गंभीर

जासं, एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में गोशाला के सामने छात्र को गोली मार घायल कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल से हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। घायल ने साथी पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है।

गुरुवार दोपहर 12 बजे गांधी स्मारक इंटर कालेज के सामने स्थित मुहल्ला न्यू विजय नगर निवासी 18 वर्षीय अमन कुमार अपने साथियों से जीटी रोड स्थित गोशाला के सामने बात कर रहा था। आरोप है तभी कहासुनी होने के बाद ग्राम शीतलपुर निवासी साथी ने तमंचे से उस पर गोली चला दी। कमर पर गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल की हालत चिताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। बागवाला थाना क्षेत्र के ग्राम पैंदापुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका बेटा अमन शहर में किराए पर रहकर सरस्वती विद्या मंदिर में इंटर की पढ़ाई कर रहा है। बेटे को गोली क्यों मारी, इसका कारण पता किया जा रहा है। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना और तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी मिली है कि छात्र दो दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी