मलावन में चले लाठी-डंडा, आठ घायल

पुलिस के सामने मारपीट व फायरिग का लगाया आरोप बाबसा में हुई मारपीट में पांच घायल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 05:33 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 05:33 AM (IST)
मलावन में चले लाठी-डंडा, आठ घायल
मलावन में चले लाठी-डंडा, आठ घायल

जासं, एटा: मलावन थाना क्षेत्र में लड़की भगाने को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे से आठ घायल हो गए। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई मारपीट में पांच जख्मी हुए हैं।

शुक्रवार शाम ग्राम दलेलपुर निवासी गुनेश कुमार और खचेर सिंह के बीच रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडा चलने लगे। दुतरफा हमले में गुनेश कुमार, उसका पुत्र राहुल के अलावा उदयवीर, नीतेश, विनय तथा दूसरे पक्ष के खचेर समेत आठ लोग घायल हो गए। घायल गुनेश के पक्ष ने विरोधी पक्ष पर पुलिस के सामने ही मारपीट और फायरिग करने का आरोप लगाया है। मलावन के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं दी गई है।

दूसरी ओर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बाबसा में अनुज कुमार और कुलदीप के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दुतरफा मारपीट में अनुज कुमार, रवि कांत, कमल सिंह तथा दूसरे पक्ष का कुलदीप और राजेश घायल हुए हैं। जाबड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी