मानपुरा में शरद मेला 2021 का शुभारंभ

जैथरा विकासखंड क्षेत्र के गांव मानपुरा में नाबार्ड शरद मेला 2021 का शुभारंभ बुधवार को हो गया। ज्ञानदीप कृषि प्रसार किसान विद्यालय समिति के सहयोग से तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन एटा कासगंज जिले के दर्जनभर उत्पादक संगठन तथा स्वयं सहायता समूह जुटे। वह अपने उत्पादों के साथ लोगों को आकर्षित करते नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:36 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:36 AM (IST)
मानपुरा में शरद मेला 2021 का शुभारंभ
मानपुरा में शरद मेला 2021 का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, एटा: जैथरा विकासखंड क्षेत्र के गांव मानपुरा में नाबार्ड शरद मेला 2021 का शुभारंभ बुधवार को हो गया। ज्ञानदीप कृषि प्रसार किसान विद्यालय समिति के सहयोग से तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन एटा, कासगंज जिले के दर्जनभर उत्पादक संगठन तथा स्वयं सहायता समूह जुटे। वह अपने उत्पादों के साथ लोगों को आकर्षित करते नजर आए।

शरद मेला का उद्घाटन नाबार्ड लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक डा. डीएस चौहान ने किया। मेले में एटा और कासगंज जिले के स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ के उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं। स्टालों में प्रदर्शित मुख्य उत्पादों में फैंसी चूड़ियां, कृत्रिम आभूषण, कढ़ाई वाले कपड़े, खाद्य उत्पाद, अगरबत्ती, बांस की टोकरी, फाइल कवर, जैविक खाद, कीटनाशक मुक्त हरी सब्जियां, रसायन मुक्त दालें आदि शामिल हैं।

मुख्य महाप्रबंधक ने स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत की और उनके उत्पादों की बहुत सराहना की। मेले में लीड बैंक, आर्यावर्त बैंक और एटा जिला सहकारी, केनरा बैंक के स्टाल लगाकर भी किसानों को जानकारियां दी गई। स्टालों का भ्रमण करने के पश्चात डा. चौहान ने सहायता समूह संचालक महिलाओं, किसानों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वावलंबन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन व स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेहतर बनाएं नाबार्ड वित्तीय सहायता के अलावा उन्हें प्रशिक्षण व अन्य सुविधा उपलब्ध कराएगा। लीड बैंक मैनेजर डा. वीरेंद्र सिंह, रीजनल आर्यावर्त बैंक राजीव गुप्ता, एवी पाठक जीएम डीसीसीबी ने भी गोष्ठी को संबोधित कर कृषक हितों की जानकारी दी। संचालन आशुतोष जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड द्वारा किया गया। मेला आयोजक विनोद चौहान, सचिव ज्ञानदीप कृषि प्रसार किसान विद्यालय समिति ने आभार जताया। मशाल स्वशक्ति महिला विकास संस्थान अध्यक्ष उमेश यादव व सचिव रेखा देवी, उमा उपाध्याय ने महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए समूह के उत्पादों और क्रियाकलापों को लेकर जागरूक किया। इसके अलावा रोशनी सहायता समूह ने बुनाई कढ़ाई नटराज सम सहायता समूह ने फैंसी सिलाई की स्टाल के द्वारा महिलाओं को आकर्षित किया। स्वयं सहायता समूह की संचालिका राधादेवी, रीना देवी, रूबी देवी, इंद्रवती, रन्नो देवी, सोनू चौहान, संदीप चौहान के अलावा कृषि विभाग के कर्मचारी तथा काफी संख्या में एटा, कासगंज के किसान मौजूद रहे। मेला 25 नवंबर तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी