तीन दिन चले मेले में गिनाईं प्रधानमंत्री की उपलब्धियां

पदाधिकारियों ने किया लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:59 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:59 AM (IST)
तीन दिन चले मेले में गिनाईं प्रधानमंत्री की उपलब्धियां
तीन दिन चले मेले में गिनाईं प्रधानमंत्री की उपलब्धियां

जासं, एटा: सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत शहर में तीन दिन चले नवभारत मेले में लोगों ने प्रधानमंत्री की सात साल की उपलब्धियों को जाना। पदाधिकारियों ने बताया कि देश के मौजूदा नेतृत्व का ही प्रभाव है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

समापन सत्र में क्षेत्रीय विस्तारक प्रमुख अलंकार ने बताया कि चरित्रवान व्यक्ति ही उत्तम चरित्र का आचरण प्रस्तुत कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर यह बात सौ फीसद सही साबित होती है कि आज तक उन पर कोई आरोप नहीं लग सका। पाक साफ स्थिति में शासन संचालित हो रहा है। मेले में पदाधिकारियों ने लोगों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह, जैथरा चेयरमैन विजेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, बसंत पतझड़, क्षेत्रीय सदस्य कुशल खितौलिया, जिला महामंत्री युवराज सिंह, अनिल यादव, पीयूष गुप्ता, मीडिया प्रमुख शरद यादव, उपाध्यक्ष मानसू आजाद, जिला मंत्री हर्ष पाठक, अभय चौहान, रिकू राजवंशी, सर्वेंद्र, अभय प्रताप राठौर, सचिन माहेश्वरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी