भुजरिया विसर्जन के साथ सतरंगी सावन की विदाई

रक्षाबंधन के पर्व के साथ ही भुजरिया विसर्जन करते हुए महिलाओं ने सतर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 03:34 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 03:34 AM (IST)
भुजरिया विसर्जन के साथ सतरंगी सावन की विदाई
भुजरिया विसर्जन के साथ सतरंगी सावन की विदाई

जागरण संवाददाता, एटा: रक्षाबंधन के पर्व के साथ ही भुजरिया विसर्जन करते हुए महिलाओं ने सतरंगी सावन को विदाई दी। गांवों के बाहर सजी संवरी महिलाओं का झुंड, पगडंडी पर इंद्रधनुषी छटा बिखेरती सतरंगी परिधानों वाली महिलाओं की कतार, तालाब और पोखरों में विसर्जित करती भुजरियों का ²श्य मनमोहक था। नगरों व गांवों में भुजरिया विसर्जन के साथ ही सावन माह की विदाई दी गई। वहीं झूला झूलकर सावन गीत भी गाए।

भुजरिया विसर्जन के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर महिलाओं के सतरंगी परिधानों से इंद्रधनुषी छटा का अहसास हो रहा था। नगर व कस्बों में जगह-जगह परंपरागत मेलों का आयोजन कोरोना गाइड लाइन में बंदिश कम होने के कारण हुआ। लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। वहीं नाग पंचमी को बोई गईं भुजरियों का भी विसर्जन किया। कैलाशगंज पर लगे पारंपरिक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ के चलते खासी रौनक रही। मेले में महिलाओं ने गेहूं व जौ की बालियां (भुजरियां) कानों में लगाकर एक-दूसरे को पर्व की परंपराओं में बांधा। गांवों में भुजरिया विसर्जन के दौरान बागों में झूले डाले गए। भुजरिया विसर्जन करने आईं संतोष नगर निवासी शिक्षिका सीमा सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के बाद सावन चला जाता है। कैलाश मंदिर में पूजा अर्चना भी की गई। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की ²ष्टि से पुलिस चुस्त-दुरुस्त थी। अपनी सुरक्षा को जागरूक की महिलाएं: रक्षाबंधन पर्व पर जहां लोग अपने-अपने घरों में पर्व का आनंद ले रहे थे। वहीं मिरहची पुलिस पर्व पर महिलाओं को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां दे रही थीं। यह नजारा रहा मारहरा ब्लाक के अचलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में। जहां पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा की योजनाएं बताई।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को रक्षाबंधन पर्व पर प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने विद्यालय में बैठक कर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कभी भी विषम परिस्थितियों के आने पर साहस और धैर्य न खोएं, महिला हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 1076, 112, 181, 102, 208 पर काल अवश्य करें। उपरोक्त नंबरों पर काल करने के कुछ ही पलों में सहायता के लिए पुलिस उनके पास पहुंचेगी। महिलाओं को अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उनको जागरुक किया। बैठक में उपनिरीक्षक जवाहर सिंह धाकरे, ग्राम प्रधान मीरा देवी ने अपने विचार रखे। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी