एटा पालिका की स्थिति खराब, अवागढ़ नगर पंचायत अव्वल

स्वच्छता सर्वेक्षण एटा शहर में सीवर लाइन की खोदाई के कारण अधिक रही गंदगी अलीगंज पालिका को मिली 24वीं रैंक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:24 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:24 AM (IST)
एटा पालिका की स्थिति खराब, अवागढ़ नगर पंचायत अव्वल
एटा पालिका की स्थिति खराब, अवागढ़ नगर पंचायत अव्वल

जासं, एटा: स्वच्छता सर्वेक्षण में एटा पालिका की स्थिति जिले में सबसे ज्यादा खराब निकली है। प्रदेश स्तरीय सर्वेक्षण में एटा पालिका को 264वीं रैंक मिली है, जबकि पिछले वर्ष 202वीं रैंक थी। नगर पंचायतों में अवागढ़ नगर पंचायत श्रेष्ठ रही, उसे पांचवीं रैंक प्राप्त हुई है। नगर पालिकाओं से ज्यादा नगर पंचायतों की स्थिति में सुधार हुआ है।

पिछले वर्ष एटा नगर पालका को 202वीं रैंक मिली थी, तब यह माना जा रहा था कि अगले साल स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन कोई सुधार नहीं आया और स्थिति बिगड़ती चली गई। पालिका के अधिकारी खराब स्थिति के लिए सीवर लाइन की खोदाई को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस खोदाई के कारण सड़कों और गलियों की सफाई ठीक तरह से नहीं हो पाई। इस वजह से गंदगी बढ़ती रही। वहीं अवागढ़ नगर पंचायत की रैंकिग हर साल बेहतर आ रही है। इस बार भी पांचवीं रैंक मिली है, यह अपनेआप में बड़ी उपलब्धि है। अवागढ़ नगर पंचायत में सफाई का एक्शन प्लान बनाया गया है। सफाई कर्मी भी निगरानी में रहते हैं। गलियों के लिए रोस्टर निर्धारित है। हर गली तक सफाईकर्मी प्रति दिन पहुंचते हैं। कूड़ा-करकट तिराहों और चौराहों पर एकत्रित नहीं होने दिया जाता। नाले-नालियों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

नगर पालिकाओं में नगर पालिका मारहरा को 68वां और नगर पालिका अलीगंज को 24वां तथा जलेसर नगर पालिका को 32वां स्थान मिला है। नगर पंचायतों में राजा का रामपुर नगर पंचायत की 120वीं रैंक आई है। नगर पंचायत जैथरा को 61वीं, निधौली कलां नगर पंचायत को 112वीं और सकीट नगर पंचायत को 247वीं रैंक मिली है। ईओ नगर पालिका दीप कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि एटा नगर पालिका क्षेत्र में सीवर लाइन का काम वर्षभर चलता रहा। इस वजह से सफाई कराने में बाधा आई। सीवर लाइन का काम पूरा होते ही स्थिति में सुधार आ जाएगा।

chat bot
आपका साथी