शहर से गांव तक चला सैनिटाइजेशन अभियान

सदस्यों ने लोगों को घर में रहकर सुरक्षित रहने की अपील भी की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:39 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 06:39 AM (IST)
शहर से गांव तक चला सैनिटाइजेशन अभियान
शहर से गांव तक चला सैनिटाइजेशन अभियान

जासं, एटा: जिलाधिकारी के निर्देशन पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर, कस्बा से लेकर गांव में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। साथ ही गली मुहल्लों में टीम के माध्यम से सफाई भी गई। सदस्यों ने लोगो को घर में रहकर सुरक्षित रहने की अपील भी की।

नगर पालिका एटा, जलेसर, अलीगंज, मारहरा, सकीट, निधौलीकलां, राजा का रामपुर, जैथरा, अवागढ़ आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए सैनिटाइजेशन कराया। इसमें नगर पालिका ने शहर के गली मुहल्लों के अलावा प्रमुख चौराहा, अस्पतालों, बाजारों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया। इसके अलावा कर्मचारियों की टीम लगाकर सफाई अभियान भी चलाया गया। कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान चलाए गए इस अभियान का अभिलेखीकरण भी किया जाना डीएम ने आवश्यक बताया है। डीएम ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनपद में विशेष सतर्कता बरती जाना आवश्यक है। लोग बिना काम के घर से बाहर न निकलें। इससे कोरोना संक्रमण फैलने पर अंकुश लग सके।

chat bot
आपका साथी