सफाईकर्मियों की हड़ताल, एक करोड़ आर्थिक मदद की मांग

हाथरस कांड को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बिटिया के परिवार को प्रदान की जाए सुरक्षा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Oct 2020 06:27 AM (IST) Updated:Sun, 04 Oct 2020 06:27 AM (IST)
सफाईकर्मियों की हड़ताल, एक करोड़ आर्थिक मदद की मांग
सफाईकर्मियों की हड़ताल, एक करोड़ आर्थिक मदद की मांग

एटा, जासं। हाथरस कांड को लेकर सफाई कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर रहे। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। साथ ही हत्यारोपियों को फांसी देने और बिटिया के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई। सफाई मजूदर संघ के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रविवार सुबह 10 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

हाथरस मामले के विरोध में वाल्मीक समाज के लोग आक्रोश है। कार्य बहिष्कार और विरोध सभाएं कर रहे हैं। शनिवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के लोग नगर पालिका में एकत्रित हो गए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर अबुल कलाम एवं ईओ नगर पालिका डा. दीप कुमार वाष्र्णेय पहुंच गए। संघ के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप अपनी बात राज्यपाल तक पहुंचाने की मांग की।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू विद्यार्थी ने कहा कि संघ की हड़ताल रविवार सुबह 10 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष मुकेश पहलवान, नगर अध्यक्ष करतार सिंह, जिला महामंत्री बाल कपूर के अलावा काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे। यादव महासंघ ने 50 लाख की मांग उठाई:

हाथरस मामले में अखिल भारतीय यादव महासंघ के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने आजमगढ़ में हुई आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को लेकर सरकार पर कानून व्यवस्था न संभलने का आरोप लगाया है। महासंघ के लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने के साथ ही सरकार से पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रवि यादव, जिला उपाध्यक्ष मुनेश यादव मोनू, आकाश, अजीत, राजीव कुमार, योगेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी