पालिकाकर्मियों में आक्रोश, शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

नगर पालिका के प्रकाश अनुभाग के कर्मचारी से सभासद द्वारा की गई मारपीट की घटना के बाद से पालिकाकर्मी आक्रोशित हैं। सफाईकर्मियों ने इस घटना के विरोध में शहर की सफाई व्यवस्था में ढील दे दी है। जिससे शहर के उन मार्गों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं जहां पालिका के डलावघर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 11:32 PM (IST)
पालिकाकर्मियों में आक्रोश, शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
पालिकाकर्मियों में आक्रोश, शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

एटा:जागरण संवाददाता। नगर पालिका के प्रकाश अनुभाग के कर्मचारी से सभासद द्वारा की गई मारपीट की घटना के बाद से पालिकाकर्मी आक्रोशित हैं। सफाईकर्मियों ने इस घटना के विरोध में शहर की सफाई व्यवस्था में ढील दे दी है। जिससे शहर के उन मार्गों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जहां पालिका के डलावघर हैं।

दरअसल शहर के लालपुर में प्रकाश व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए पालिका के प्रकाश विभाग में तैनात कर्मचारी एलईडी बल्ब लगा रहे थे। तभी पालिका के वार्ड संख्या 4 के सभासद सुनील शर्मा द्वारा उनसे जबरन साधारण बल्ब लगाने को दबाव बनाया गया। इंकार करने पर कर्मचारी से जमकर मारपीट की गई। इस घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने पालिका सभासद के विरुद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही गिरफ्तारी न होने पर सफाई व्यवस्था के अलावा अन्य सभी कार्य ठप करने का भी एलान किया। इसी के चलते कर्मचारियों ने शहर की सफाई व्यवस्था में ढील दे दी है। रविवार को शहर में कई डलावघरों से देर दोपहर तक कचरा नही उठाया गया। जिससे डलावघरों के इर्द गिर्द कचरे के ढेर लगे रहे। इन क्षेत्रों से कचरे से उठती दुर्गंध से लोगों को नाक बंद कर गुजरना पड़ा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी