एटा शहर में बार-बार जाम, पुलिस का छूटा पसीना

एटा: दोपहर के वक्त शहर के हाईवे पर लगे जाम को हटवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाली नगर पुलि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 06:59 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 06:59 AM (IST)
एटा शहर में बार-बार जाम, पुलिस का छूटा पसीना
एटा शहर में बार-बार जाम, पुलिस का छूटा पसीना

एटा: दोपहर के वक्त शहर के हाईवे पर लगे जाम को हटवाने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सड़क पर खड़े आड़े-तिरछे वाहनों को हटवाते हुए जाम के हालातों से लोगों को निजात दिलाई।

शहर में सुबह से ही जाम के हालात बनना शुरू हो गए थे। दोपहर के वक्त हाईवे पर पूरी तरह से वाहनों का जाम लग गया। दोनों तरफ लंबी कतार लगने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे पर लगे जाम के कारण शहर की ठंडी सड़क, अलीगंज रोड, शिकोहाबाद रोड, सकीट रोड आदि मुख्य मार्गों पर भी वाहनों की लाइन लग गई। जिसके कारण वाहनों का निकलना तो दूर पैदल गुजरने वाले लोग भी निकल नहीं पा रहे थे। वहीं मुख्य मार्गों पर लगे जाम को देखते हुए लोगों ने अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए गलियों का सहारा भी लिया। गलियों में अधिक भीड़ होने के कारण लोग सही तरीके से गुजर नहीं सके। शहर में जाम के हालात देखते हुए एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह स्वयं सड़कों पर आ गए। उन्होंने कोतवाली नगर और ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित करते हुए समुचित तरीके से यातायात का संचालन कराया। साथ ही अधीनस्थों को सड़क पर फालतू खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। कोतवाली नगर पुलिस अलग-अलग चौराहा और तिराहा पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने आड़े तिरछे वाहनों को हटवाते हुए तीन घंटे बाद हाईवे से जाम को हटवाया। इसके बाद लोग लेटलतीफ होकर अपने गतंव्य तक पहुंच सके।

chat bot
आपका साथी