तापमान में गिरावट से राहत, पारा 40 डिग्री

जागरण संवाददाता एटा कई दिनों के बाद मौसम का मिजाज गुरुवार को कुछ बदला सा दिखाई दिय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:34 AM (IST)
तापमान में गिरावट से राहत, पारा 40 डिग्री
तापमान में गिरावट से राहत, पारा 40 डिग्री

जागरण संवाददाता, एटा : कई दिनों के बाद मौसम का मिजाज गुरुवार को कुछ बदला सा दिखाई दिया और तापमान में गिरावट आई। पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया, जबकि इससे पहले 45 डिग्री तक पहुंच चुका था। हवा का रुख भी दिन में कुछ नरम रहा, लोगों ने थोड़ी सी राहत महसूस की।

पिछले एक सप्ताह से तापमान प्रतिदिन बढ़ रहा था और भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे थे, हालांकि पारा लुढकने से कोई ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई, लेकिन तेज हवा और उसमें नरमी ने कुछ सुकून पहुंचाया। सुबह 8 बजे आसमान में बादल छाए थे और 10 बजे तक खूब लुकाछिपी होती रही। ऐसे में एक बार के लिए यह लगा कि बारिश या आंधी आ सकती है, हवा की गति भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने 29 मई तक के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट कर रखा है इसलिए लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस तिथि के बाद राहत मिल सकती है। हालांकि शहर की सड़कों पर दिन में चहल-पहल कुछ अधिक रही। दोपहर के वक्त जहां सन्नाटा पसर जाता था वहीं वाहन भी अधिक गुजरे। लोग छाता लेकर जाते हुए दिखाई दिए। रोडवेज बस स्टैंड पर माहौल पहले जैसा ही था। बस अड्डे पर बैठे प्रवासी श्रमिक पहले की तरह ही परेशान रहे। यहां जो पेयजल की व्यवस्था की गई है वह पर्याप्त नहीं है, जबकि सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। दोपहर 2 बजे के बाद पानी मोल भी नहीं मिलता क्योंकि दुकानें बंद हो जाती हैं।

chat bot
आपका साथी