उड़ रहे धूल के कण, आंखों में हो रही जलन

सीवर की खोदाई के बाद सड़क पर पड़ी हुई है मिट्टी वाहनों के गुजरने पर उड़ती है धूल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:56 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:56 AM (IST)
उड़ रहे धूल के कण, आंखों में हो रही जलन
उड़ रहे धूल के कण, आंखों में हो रही जलन

जासं, एटा: सीवर कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। सड़क से मिट्टी न हटने से धूल उड़कर लोगों की आंखों में पहुंच रही है। दमा के रोगियों के लिए धूल परेशानी का कारण बन रही है। पानी का छिड़काव न होने के कारण जीटी रोड, अलीगंज रोड, आवास विकास रोड सहित अन्य जगहों पर धूल उड़ती है। लोगों की आंखों में जलन होती है।

शहर के अंदर चारों तरफ जल निगम कार्यदायी संस्था सीवर लाइन डालने का काम करा रही है, लेकिन सड़क खोदाई के बाद मिट्टी को मार्ग से नहीं हटाया जा रहा है। यह सूखने के बाद वाहनों के गुजरते ही हवा में उड़ती है। यह सीधे लोगों की आंख और नाक में पहुंचती है। इससे आंखों में जलन हो रही है। इसके अलावा सांस के साथ धूल फेफड़ों तक पहुंच रही है। इसे लेकर लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका है। सड़क पर पानी का छिड़काव न करने से यह सभी परेशानियां लोगों को उठानी पड़ रही है। सहायक अभियंता जल निगम आरके चौधरी ने बताया कि धूल न उडे़ इसके लिए पानी का छिड़काव कराने का कर्मचारियों को आदेश दिया गया है। इसमें लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सड़क पर जमा मिट्टी नहीं हटाई जा रही है। पानी का छिड़काव न होने के कारण वाहनों के गुजरते ही बहुत धूल उड़ती है। इससे सांस लेना दूभर होता है।

-किशनलाल अलीगंज रोड पर पिछले आठ दिन पहले सड़क खोदाई कराई गई है। मिट्टी सड़क पर ही जमा है, जो उड़कर दुकानों तक पहुंचती है। इससे सामान खराब हो रहा है।

-मुनेश कुमार शहर के अंदर उड़ने वाली धूल से लोगों की आंखों में खुजली होती है। दुखती हैं। इससे उनकी नजर कम होने की आशंका होती है। सांस के मरीजों के लिए उड़ने वाली धूल जहर समान है। इसके साथ ही बच्चों की कोमल आंखों पर यह धूल बहुत अधिक हानिकारक प्रभाव डालेगी।

-डा. सोहन लाल शर्मा, मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी।

chat bot
आपका साथी