किसान आंदोलन में अराजक तत्वों की घुसपैठ पर पुलिस की नजर

सभी थानेदारों को किया सतर्क मुखबिरों का बिछाया जाल अपराधों की समीक्षा किसान संगठनों से संपर्क पर जोर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 06:11 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 06:11 AM (IST)
किसान आंदोलन में अराजक तत्वों की घुसपैठ पर पुलिस की नजर
किसान आंदोलन में अराजक तत्वों की घुसपैठ पर पुलिस की नजर

जासं, एटा: किसान आंदोलन में अराजक तत्वों में घुसपैठ पर पुलिस की नजर है। आंदोलन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थानेदारों को सतर्क कर मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है। साथ ही किसान संगठनों के नेताओं से निरंतर संवाद बनाने को भी कहा है।

पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक में डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार ने किसान आंदोलन के चलते मौजूदा हालातों और अपराधों की समीक्षा की। थानेदारों को निर्देश दिए कि धरना स्थलों पर सभी लोगों का विवरण रखें। असामाजिक तत्व यदि धरनास्थल पर पाए जाते हैं तो समुचित कार्रवाई करते हुए यह प्रयास किया जाए। तत्काल कार्रवाई हो। किसान एवं किसान संगठनों से संवाद बनाकर रखा जाए। इनके मध्य अप्रिय घटना होने से रोकी जाए। सभी थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में चिह्नित किए गए सक्रिय गैंगों का सौ फीसद रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही अवैध शराब के निर्माण, अपमिश्रित शराब की बिक्री एवं तस्करी पर शत-प्रतिशत कार्रवाई करने को कहा गया। जनशिकायती प्रार्थना पत्रों आइजीआरएस से प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी कहा गया कि जघन्य अपराधों का निस्तारण कर त्वरित कार्रवाई करें, सही मामलों में तुरन्त एफआइआर एवं शिकायतकर्ता संतुष्ट होना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध राहुल कुमार समस्त क्षेत्राधिकारीगण, सभी थानेदार उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी