मारहरा दरवाजा मार्ग पर खुदी पड़ी पुलिया से बढ़ी परेशानी

पालिका की तरफ से आठ दिन पहले पुलिया को तुड़वा दिया अब तक शुरू नहीं हो सका काम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 05:08 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 05:08 AM (IST)
मारहरा दरवाजा मार्ग पर खुदी पड़ी पुलिया से बढ़ी परेशानी
मारहरा दरवाजा मार्ग पर खुदी पड़ी पुलिया से बढ़ी परेशानी

जासं, एटा: मारहरा दरवाजा मार्ग पर बनी पुलिया का चौड़ीकरण कराया जाना है। इसे लेकर पालिका की तरफ से आठ दिन पहले पुलिया को तुड़वा दिया है। इसके बाद कोई काम शुरू नहीं हो सका। पुलिया टूटी होने के कारण लोग रास्ते से निकल नहीं पा रहे, जिसे लेकर लोग दूसरे मार्गों से आ जा रहे हैं।

मारहरा दरवाजा से भूतेश्वर मार्ग तक जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया को तोड़ा गया है। आठ दिन पहले इस पुलिया को कर्मचारियों ने तोड़ दिया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में रास्ता अवरुद्ध है। लोग इधर से उधर आने जाने में परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं पैदल निकलने के लिए भी लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कार्य में लापरवाही होने के कारण मुहल्ले के लोगों के साथ ही दूरदराज से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका अधिकारियों ने इस पर कोई गौर नहीं किया है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि पुलिया का चौड़ीकरण होगा। उससे पहले सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके बाद काम शुरू होगा। पुलिया टूटने के कारण वाहन इधर से उधर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसे लेकर दुकानों का सामान भी नहीं पहुंच रहा है। दूसरे लंबे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।

-शमसाद पुलिया तोड़ने के आठ दिन बीत गए हैं। इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसे लेकर राह निकलने में परेशानी होती है।

-फैजान

chat bot
आपका साथी