जाटवपुरा के मुख्य मार्ग पर जलभराव से परेशान लोग

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी मुहल्ले के लोगों को नहीं मिल पा रही है राहत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 05:36 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 05:36 AM (IST)
जाटवपुरा के मुख्य मार्ग पर जलभराव से परेशान लोग
जाटवपुरा के मुख्य मार्ग पर जलभराव से परेशान लोग

जासं, एटा: जाटवपुरा को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को निकलने के लिए परेशानी हो रही है। ईंट आदि रखकर लोग इधर से उधर आ जा रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी मुहल्ले के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

शासन स्वच्छता को लेकर गंभीर है। इसे लेकर सरकार सफाई व्यवस्था के साथ जलभराव खत्म कराने के लिए संवेदनशील है। इसके बाद भी अधिकारी कर्मचारी शासन की मंशा को पलीता लगा रहे हैं। शहर के मुहल्ला जाटवपुरा में मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है। नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। इसे लेकर नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इसे लेकर लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। लोग घर से बाजार आने जाने के लिए जलभराव के बीच ईंट आदि रखकर निकल रहे हैं। लोगों ने बताया कि जलभराव होने की शिकायत नगर पालिका में दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

नगर पालिका ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जलभराव की समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा। जलभराव होने के कारण मुहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसे लेकर संचारी रोग फैलने को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। इन दिनों डेंगू के कहर से लोग परेशान हैं।

-आकाश कुमार मुख्य मार्ग पर जलभराव होने की शिकायत पालिका में दर्ज कराई गई है। इस पर आज-कल की कहते हुए अधिकारियों ने आश्वासन दे दिया। इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।

-निशांत

chat bot
आपका साथी