सराय अहमद खां के चुनावी माहौल में सड़कों की गूंज

विकास खंड मारहरा की ग्राम पंचायत सराय अहमद खां के चुनावी माहौल में सड़क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 04:56 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:56 AM (IST)
सराय अहमद खां के चुनावी माहौल में सड़कों की गूंज
सराय अहमद खां के चुनावी माहौल में सड़कों की गूंज

संवाद सूत्र, एटा: विकास खंड मारहरा की ग्राम पंचायत सराय अहमद खां के चुनावी माहौल में सड़कों की गूंज दिखाई दे रही है। संपर्क मार्ग टूटे पड़े हैं। गांव की मुख्य सड़क का 100 मीटर का टुकड़ा अधूरा छोड़ दिया गया है। प्रत्याशियों के समक्ष गांव के लोग सवाल उठा रहे हैं कि सड़कों को बनवाने के लिए उन्होंने आवाज क्यों नहीं उठाई। जबकि प्रत्याशी कह रहे हैं कि कई बार प्रशासन को लिखकर दिया, मगर लोक निर्माण विभाग ने नहीं सुनी। यह सड़क सुधरे तो सफर आसान हो सकता है।

मारहरा विकासखंड के गांव सराय अहमद खां के लोगों के लिए सड़क की बदहाली बड़ा मुद्दा है। मारहरा-नदरई मार्ग पर बसे इस गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से उखड़ चुका है। पग-पग पर गड्ढे हैं। जिनमें आए दिन वाहन गिर जाते हैं। लोक निर्माण विभाग की हद में आने वाली यह सड़क कई बार बनायी गई, लेकिन गांव के बीच आने वाले महज सौ मीटर के टुकड़े को हर बार बिना बनाए छोड़ दिया गया। बरसात के दिनों में पूरी सड़क गंदे पानी और कीचड़ से लबालब हो जाती है। जिसे पार करना वाहन चालकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्राम प्रधान द्वारा भी विभाग से कई बार सड़क बनाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीण बोले

-----

- मारहरा से नदरई तक का 10 किलोमीटर तक का मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया जा चुका है, लेकिन गांव के बीच पड़ने वाला टुकड़ा छोड़ दिया गया है। आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दिनेश चंद्र

- गांव की यह सड़क हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है, लेकिन उस पर कार्य कराने के लिए ग्राम प्रधान को भी प्रयास करने चाहिए। इस बार प्रधान का चुनाव उसकी कार्य क्षमता को देखकर किया जायेगा।

रूपेंद्र कुमार

- मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया, चार पहिया वाहन अक्सर गड्ढों में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। ब्लाक अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

अजब सिंह

- यह सड़क इस बार हमारा प्रमुख चुनावी मुद्दा है। इस बार हम ऐसे प्रत्याशी को वोट करेंगे, जो गांव की इस समस्या के समाधान करने का वायदा करने और उसे निभाने में सक्षम दिखायी देगा।

हरीशंकर

chat bot
आपका साथी