विपक्ष कर रहा प्रदेश का माहौल खराब

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के कंधों पर जिम्मेदारियां ज्यादा गौतम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:05 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:05 AM (IST)
विपक्ष कर रहा प्रदेश का माहौल खराब
विपक्ष कर रहा प्रदेश का माहौल खराब

जासं, एटा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आते ही विपक्ष सक्रिय हो रहा है। अलग-अलग घटनाओं के माध्यम से प्रदेश का माहौल खराब कर रहा है। ऐसे में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के कंधों पर जिम्मेदारियां ज्यादा हैं।

भाजपा जिला कार्यालय पर हुई जिला कार्य समिति की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को बताया कि विपक्ष के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए युवा मोर्चा को मजबूत टीम बनानी होगी, जो सही सूचनाओं को उपलब्ध करा सके। एक-एक बूथ पर बीस-बीस युवाओं की टीम बनेगी, जो उस क्षेत्र के लोगों को पार्टी की नीतियां से रूबरू कराने के साथ उनकी समस्याओं को निपटाने में भी योगदान देंगे। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई। युवा सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कृष्ण दुबे, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता भैयाजी, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख हरेंद्र राजपूत, अंकित बाल्मीकि, कुशल खितौलिया, महामंत्री युवराज सिंह, अनिल यादव, हिमांशु दीक्षित, दिनेश लोधी, दीपक लोधी, हिमांशु आजाद, पीयूष गुप्ता, अभय चौहान, मुकेश राजपूत, धीरज सिंह, हर्ष पाठक, अमित राजपूत, शरद यादव, रिकू राजवंशी, विजय कुशवाहा, अभय प्रताप राठौर, प्रबल प्रताप, सर्वेद्र, अतुल, मानवेंद्र आदि मंडल अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी