किसानों के साथ निरंतर संपर्क साधें पदाधिकारी

धुमरी में शुरू हुआ यूनियन का क्षेत्रीय कार्यालय किसानों की समस्याओं के निस्तारण को रहेंगे तत्पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:31 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:31 AM (IST)
किसानों के साथ निरंतर संपर्क साधें पदाधिकारी
किसानों के साथ निरंतर संपर्क साधें पदाधिकारी

जासं, एटा: अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि यूनियन के पदाधिकारियों को निरंतर किसानों से संपर्क साधना होगा। हर किसान की समस्या के निराकरण के लिए तैयार रहना होगा।

धुमरी में क्षेत्रीय कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने किसानों से कहा कि यूनियन हर स्तर पर उनके लिए संघर्ष करेगी। कृषक बंधु अपनी परेशानियों से क्षेत्रीय कार्यालय को अवगत करा सकते है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान ने किसानों को उनका हक दिलाने के लिए कलक्ट्रेट धरना स्थल पर चले धरने में हुए प्रशासन के समझौते पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तय सीमा के भीतर समस्या निदान न हुई तो 10 नवंबर के कलक्ट्रेट पर किसानों की पंचायत होगी। प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह यादव, मंडल सचिव बी के दीक्षित, अवनीश यादव, जिला महासचिव शिव शंकर फौजी, युवा जिला उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, तहसील महासचिव कुलदीप पांडे, तहसील महासचिव नेम सिंह शाक्य, प्रदीप अहीर, सुधीर कुमार, कश्यप प्रधान, आरिफ खान, देवेंद्र चौहान, डा. नीलेश सोलंकी, तलवेन्द्र राजपूत, पिकी, ठाकुर भानु प्रताप सिंह, गिरीश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी