ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

11 से तीन बजे तक दाखिल होंगे पर्चे गड़बड़ी की कोशिश की तो खैर नहीं डीएम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 06:02 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 06:02 AM (IST)
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

जासं, एटा: ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन गुरुवार को दाखिल किए जाएंगे। इस दौरान सभी विकास खंड कार्यालयों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आठ विकास खंड कार्यालयों पर नामांकन के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा कराया जाएगा। अगर कोई व्यवधान डालने की कोशिश करेगा तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने निर्देश दिए उम्मीदवार प्रस्तावक एवं अनुमोदक संबंधित क्षेत्र की मतदाता सूची में अवश्य शामिल होना चाहिए। 10 जुलाई को फोटोयुक्त मतदाता सूची से सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी। जाति आरक्षण का लाभ लेने की स्थिति में मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। नामांकन स्थल, मतदान एवं मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। साथ ही वीडियोग्राफी तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नाम निर्देशन पत्र गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक दिए जाएंगे। नामांकन पत्रों के जांच का काम क्षेत्र पंचायत कार्यालय में आठ जुलाई को ही दोपहर तीन बजे से आरंभ होगा। उम्मीदवारी वापसी नौ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे होगी। चुनाव लड़े जाने की दशा में मतदान 10 जुलाई को 11 से दोपहर तीन बजे के बीच होगा। मतगणना दोपहर बाद तीन बजे से होगी। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अपर उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, एडीइओ सुधाकर मैथिल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी