लक्ष्य निर्धारित न होने से क्रय केंद्रों पर हो रही लापरवाही

किसानों से गेहूं खरीद के लिए जिले में बनाए गए क्रय केंद्रों को खरीद क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 03:47 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 03:47 AM (IST)
लक्ष्य निर्धारित न होने से क्रय केंद्रों पर हो रही लापरवाही
लक्ष्य निर्धारित न होने से क्रय केंद्रों पर हो रही लापरवाही

जागरण संवाददाता, एटा: किसानों से गेहूं खरीद के लिए जिले में बनाए गए क्रय केंद्रों को खरीद का इस बार कोई लक्ष्य नहीं दिया गया है। इसे लेकर क्रय केंद्र प्रभारी मनमानी करते हुए किसानों से अनाज की खरीद कर रहे हैं। जिसे लेकर दो और चार दिन तक किसानों का अनाज केंद्र पर पड़ा रहता है।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सरकार ने किसानों से गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। उसी को लेकर जनपद में 89 जगहों पर सरकारी केंद्र अनाज खरीद के लिए बनाए गए हैं। जहां पर पंजीकरण कराने वाले किसानों से अनाज की खरीद की जा रही है। मगर अधिकांश क्रय केंद्रों पर किसानों से समय से अनाज की खरीद नहीं हो रही है। खासतौर पर मंडी समिति के अंदर बने कर्मचारियों की मनमानी देखने को मिल रही है। जहां चार और तीन दिन पहले अनाज लेकर पहुंचने वाले किसानों के गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही है।

इस बार लक्ष्य निर्धारित न होने के कारण क्रय केंद्र प्रभारी मनमाने तरीके से अनाज की खरीद कर रहे हैं। जबकि पिछले साल लक्ष्य निर्धारित होने के कारण प्रभारी समय से किसान के अनाज की तुलाई करा रहे थे। बता दें कि पिछले साल गेहूं खरीद का लक्ष्य शासन से तीन हजार से अधिक मीट्रिक टन का दिया गया था। वहीं जिला विपणन अधिकारी नंदलाल ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित न होने के कारण खरीद में कोई बदलाव नहीं है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार गेहूं की खरीद अधिक हुई है।

chat bot
आपका साथी