मोहनसती गांव में कीचड़, जलभराव से लोग परेशान

ग्राम पंचायत से नगर पालिका में शामिल हो चुका है गांव शिकायत के बाद भी नहीं हुई ग्रामीणों की सुनवाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 05:17 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 05:17 AM (IST)
मोहनसती गांव में कीचड़, जलभराव से लोग परेशान
मोहनसती गांव में कीचड़, जलभराव से लोग परेशान

संसू, मारहरा (एटा): मोहनसती गांव में कच्चा मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नालियों के अभाव में सड़क पर जलभराव और कीचड़ है। इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। गांव मारहरा नगर पालिका क्षेत्र में सम्मलित हो चुका है।

मारहरा समीपवर्ती गांव मोहनसती कई विकास कार्यों से अछूता है। इसमें सबसे अधिक समस्या लोगों को रास्ते से है। गांव का मुख्य मार्ग जो शिव मंदिर तक जाता है। आठ साल पहले कच्चा मार्ग के रूप में तैयार कराया गया था। उसके बाद सड़क पक्की नहीं हो सकी है। जिस कारण से सड़क किनारे नालियों का निर्माण भी नहीं हुआ है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर ही जमा होता है। इससे मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के हालात बने हुए हैं। हल्की बरसात में ही सड़क पर अच्छा खासा जलभराव होता है। जिससे लोगों को इस रास्ते से निकलना दूभर होता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले यह गांव ग्राम पंचायत में था। सीमा विस्तार के बाद यह गांव मारहरा नगर पालिका में शामिल हो गया है। इसके बाद भी गांव का कच्चा मार्ग पक्का नहीं हो सका है। वहीं नगर पालिका मारहरा चेयरमैन बहीद महमूद जुबैरी ने बताया कि गांव हाल ही में पालिका में शामिल हुआ है। जल्द ही पक्का मार्ग तैयार करा कर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

मंदिर सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए यह मार्ग अहम है। शिकायत करने के बाद भी मार्ग ठीक नहीं कराया गया है, जिससे समस्या होती है।

- विट्टू किसान सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण मच्छरों का प्रकोप खत्म नहीं होता है। इसे लेकर लोगों में संचारी रोग फैलने को लेकर दहशत का माहौल है।

- सम्राट गौतम

chat bot
आपका साथी