सब्जी मंडी में कीचड़, जलभराव से लोग परेशान

नालियों के अभाव में आती है समस्या मंडी के दोनों गेट के रास्ते से निकलना हो जाता मुश्किल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:39 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:39 AM (IST)
सब्जी मंडी में कीचड़, जलभराव से लोग परेशान
सब्जी मंडी में कीचड़, जलभराव से लोग परेशान

जासं, एटा: बारिश के बाद सब्जी मंडी में कीचड़ और फिसलन हो गई है। इसके कारण पल्लेदारों के साथ ही खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। नालियों के अभाव में मंडी समिति की सब्जी मंडी में जलभराव हो जाता है। इसे लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सब्जी मंडी में जल निकासी के लिए नालियों का अभाव है। हल्की बारिश में ही मंडी के दोनों गेट के रास्ते पर जलभराव हो जाता है। इससे कीचड़ और फिसलन हो जाती है। पल्लेदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सामान लेकर जाते वक्त वे फिसल जाते हैं। सब्जी की खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इसे लेकर उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। जलभराव, कीचड़ होने के कारण सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे बीमारियों की भी आशंका बनी हुई है। शिकायत के बाद भी लोगों को जलभराव और कीचड़ से राहत नहीं मिल पा रही है। जल निकासी न हो पाने के कारण काफी परेशानी होती है। जलभराव होने के कारण सामान लाने ले जाने में काफी दिक्कत होती है।

-सुभाष कुमार सब्जी मंडी में गंदगी के चलते बीमारियां फैलने की आशंका है। पानी भरने के कारण सफाई भी ठीक से नहीं हो पाती है।

-इमरान जलभराव की समस्या निपटाने के लिए नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से छह लाख रुपये का बजट मांगा गया है। धनराशि नहीं मिली है।

-अरूण कुमार, मंडी सचिव

chat bot
आपका साथी