सांसद ने बढ़ाया मनोबल, बेटियों का किया सम्मानित

मिशन शक्ति के तहत अवागढ़ पब्लिक स्कूल में हुआ कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण के लिए बताई सरकार की प्राथमिकता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:18 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:18 AM (IST)
सांसद ने बढ़ाया मनोबल, बेटियों का किया सम्मानित
सांसद ने बढ़ाया मनोबल, बेटियों का किया सम्मानित

अवागढ़, एटा। आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में बेटियां कम नहीं है। सरहद की सीमा पर भी बेटियां देश रक्षा के लिए डटी हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी अपनी मेधा, प्रतिभा तथा आत्मविश्वास से लोगों को अपनी सोच बदलने के लिए क्षमता भी दिखा रही हैं। जरूरत अब हर बालिका को सशक्त बनाने की है। सरकार मिशन शक्ति के तहत यह काम कर रही है।

उक्त उदगार सांसद ने अवागढ़ पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए केंद्र और प्रदेश दोनों सरकार जुटी हैं। तेजी के साथ महिला सशक्तीकरण हो रहा है। बदलाव के साथ माता-पिता को भी बेटियों की प्रति सोच बदल कर उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए।

एसडीएम एसपी वर्मा ने कहा कि जरूरत यह है कि बेटे और बेटी में मां-बाप फर्क न करते हुए उन्हें शिक्षा स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में भी बेटों की तरह प्राथमिकता दें। क्षेत्राधिकारी रामनिवास ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर तथा खुद भी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होने की बात कही। प्रबंधक संजीव वाष्र्णेय ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की प्रशंसा कर कहा कि कुछ महीनों में ही इसका प्रभाव भी दिखने लगा है। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा खेल तथा अन्य क्षेत्र में अग्रसर बालिकाओं को सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। तारा वाष्र्णेय, डायरेक्टर सजल वाष्र्णेय, प्रधानाचार्य नवनीत सिंह, शिखा, अलका, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, निर्मला, धर्मेंद्र पाल सिंह राजू, पंकज गुप्ता, अतुल वाष्र्णेय, रिकू वाष्र्णेय, संतोष वाष्र्णेय,बंटू कठेरिया, प्रिस वर्मा आदि काफी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी