मिरहची में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

दहेज में कार व प्लाट मांगने का आरोप छह के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:56 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:56 AM (IST)
मिरहची में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
मिरहची में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

जासं, एटा: मिरहची थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या कर घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। छह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ारीकलां निवासी ओमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने 27 वर्षीय बेटी रेनू की शादी कस्बा मिरहची स्थित पेट्रोल पंप के सामने के निवासी संतोष कुमार साहू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार और प्लाट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर गुरुवार सुबह बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे पर लटकाने का भी आरोप लगाया है। मिरहची के इंस्पेक्टर सीताराम सरोज ने बताया कि ओमवीर सिंह की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला संतोष, उसके पिता उमाशंकर उर्फ पप्पू, मां शकुंतला देवी, बहन बेबी, कांता तथा उर्मिला के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। फरार ससुरालीजन की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी