विवाहिता फंदे पर लटकी, हालत गंभीर

मंगलवार शाम परिजनों से कहासुनी होने पर विवाहिता फंदे पर लटक गई। परिजनों ने लोगों की मदद से उसे फंदे से उतार लिया। बाद में अलीगढ़ उपचार के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 05:25 PM (IST)
विवाहिता फंदे पर लटकी, हालत गंभीर
विवाहिता फंदे पर लटकी, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, एटा: मंगलवार शाम परिजनों से कहासुनी होने पर विवाहिता फंदे पर लटक गई। परिजनों ने जब उसे लटका देखा तो चीखपुकार मचा दी। समीपवर्ती लोगों की मदद से परिजनों ने विवाहिता को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

खुदकशी के प्रयास का यह मामला हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम महमूदपुरा का है। गांव के निवासी राघवेंद्र ¨सह की 21 वर्षीय पत्नी सरोज देवी का मंगलवार शाम घरेलू समस्या को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद आवेश में आई सरोज कमरे में घुस गई और उसने गले में साड़ी का फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीखपुकार मचा दी। जिस पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने समीपवर्ती लोगों की मदद से फंदे पर लटकी विवाहिता को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सरोज की हालत ¨चताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी