महिलाओं ने धूमधाम से निकाली मंगल कलश यात्रा

कैलाश मंदिर पर हुआ पूजन अर्चन महाविद्यालय में शरू हुई भागवत कथा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:19 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:19 AM (IST)
महिलाओं ने धूमधाम से निकाली मंगल कलश यात्रा
महिलाओं ने धूमधाम से निकाली मंगल कलश यात्रा

जासं, एटा: शहर के सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में शुक्रवार से भागवत कथा शुरू हुई है। इससे पहले महिलाओं ने पूरे शहर में धूमधाम से मंगल कलश यात्रा निकाली। कथा में कथाचार्य ने लोगों को धर्म का महत्व समझाया।

शहर के कैलाश मंदिर पर आचार्यों के निर्देशन में महिलाओं ने मंगल यात्रा को आरंभ किया। ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जा रही कलश यात्रा में महिलाएं भक्ति से ओतप्रोत होकर नृत्य करते हुए समूचे वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं। शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई यात्रा महाविद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां भागवताचार्य डा. रमेश मिश्रा ने लोगों को धर्म का महत्व समझाया। विद्यालय के प्रबंधक सोहनलाल शर्मा, प्राचार्य कैलाश बाबू मिश्रा, अध्यक्ष रामनाथ मिश्रा, विजय कुमार उपाध्याय, राममुरारी दुबे, नितिन त्रिपाठी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी