धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा लोगों ने उतारी आरती जनता इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:54 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:54 AM (IST)
धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

जासं, एटा: वनवास के दौरान माता सीता के आश्रय दाता एवं लवकुश के संरक्षक एवं गुरु रामायण के रचयिता महर्षि बाल्मीकि की जयंती जिले के कस्बाई इलाकों में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्पवर्षा की तथा महर्षि की प्रतिमा की आरती उतारी।

जलेसर: एसडीएम रामनारायण द्वारा आरंभ कराई शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि की विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया। बाइपास रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा महावीर गंज स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भानु प्रताप सिंह, रंजीत कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सभासद, राहुल वाल्मीकि, राजाराम वाल्मीकि, राजकुमार वाल्मीकि, मनोज कुमार वाल्मीकि, अरुण कुमार वाल्मीकि, गोविद कुमार बाल्मीकि, कैलाश चंद्र वाल्मीकि समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहे। वहीं क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।

निधौली कलां: वाल्मीकि जयंती पर कस्बा निधौली कलां कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई, जिसका उद्धाटन नगर पंचायत चेयरमैन देवलाल लोधी ने किया। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल थीं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, सोमेंद्र यादव ने दिव्यांगों को ई-रिक्शा और वैशाखी भी दीं। कार्यक्रम में आलोक कुमार, सुरेश चंद्र, उमेश कुमार यादव, मानवेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह यादव, गेंदालाल, प्रेम कुमार, कमला देवी, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।

अवागढ़: अवागढ़ में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर श्रीवाल्मीकि मंदिर मुहल्ला विवेकपुरी पर नगर पंचायत अवागढ़ के सहयोग के साथ हिदू एकता समूह ने जयंती मनाई। शुभम हिन्दू, दीपक पंडित, शेलू ठाकुर, अशोक वाल्मीकि, सौरव वाल्मीकि, अतिदर, दिनेश वाल्मीकि, अंगद, युवराज, सोनू आदि वाल्मीकि समाज बच्चों के साथ मौजूद रहा। जनता इंटर कालेज में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर एक प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा गुड़िया प्रथम, काजल द्वितीय और कक्षा 11 की छात्रा वर्षा को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य राकेश बाबू यादव और प्रवक्ता डा. अमरेंद्र सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी