ेदो दिवसीय महामृत्युंजय विधान शुरू, हुई पूजा अर्चना

(एटा)जलेसर: एसवीडी गार्डन में शुक्रवार को आचार्य चैत्य सागर के सानिध्य में शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 10:31 PM (IST)
ेदो दिवसीय महामृत्युंजय विधान 
शुरू, हुई पूजा अर्चना
ेदो दिवसीय महामृत्युंजय विधान शुरू, हुई पूजा अर्चना

जागरण संवाददाता, (एटा)जलेसर: एसवीडी गार्डन में शुक्रवार को आचार्य चैत्य सागर के सानिध्य में दो दिवसीय महामृत्युंजय विधान का आयोजन शुरू किया गया।

महामृत्युंजय विधान में ग्वालियर से आये अजित शास्त्री ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं से विधि-विधान से पूजा कार्य संपन्न कराया। आचार्य चैत्य सागर महाराज ने कहा कि भगवान जिनेंद्र की पूजा आराधना करने से आत्म शांति मिलती है। उन्ही में महामृत्युंजय विधान एक प्रमुख विधान है। महामृत्युंजय विधान सभी व्याधियों का नाश करने वाला, रोगों को समाप्त कर आरोग्य प्रदान करने वाला, सभी पीड़ाओ का शमन करने वाला तथा भय को मिटाने वाला है। विधान शनिवार तक चलेगा तदुपरांत रविवार को आचार्य श्री हाथरस के लिए विहार करेंगे। महामृत्युंजय विधान के दौरान मुख्य रूप से प्रकाशचंद्र जैन, पदमचंद्र जैन, सतीशचंद्र जैन, प्रमोद जैन, रवि जैन, दीपक जैन, अशोक जैन, शरद जैन, विवेक जैन, सुरेंद्र जैन सहित अनेक जैन अनुयायी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी