मैजिक टेंपो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

मलावन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा अन्य दुर्घटनाओं में चार घायल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:52 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:52 AM (IST)
मैजिक टेंपो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
मैजिक टेंपो ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

जासं, एटा: मलावन थाना क्षेत्र में मैजिक टेंपो ने बाइक सवार को रौंद दिया। गंभीर हालत में आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में फीरोजाबाद जनपद की महिला समेत चार घायल हो गए। दो को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया।

रविवार शाम ग्राम पुरांव निवासी 25 वर्षीय नागेंद्र पाल बाइक से आसपुर से मलावन की ओर जा रहे थे। तभी मैजिक टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी, वह घायल हो गए। स्वजन घायल को जिला अस्पताल ले आए। हालत खतरे में देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मलावन के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट पिता रामपाल सिंह उर्फ मलिखान सिंह द्वारा मैजिक टेंपो चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

दूसरी ओर कोतवाली देहात क्षेत्र में गिरौरा के समीप हुए हादसे में फीरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी नारायन देवी घायल हो गईं। अन्य हादसों में हरदोई जनपद के ग्राम सौधी निवासी सिपाहीलाल, बागवाला थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सत्यराम निवासी दिनेशचंद्र तथा बागवाला थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर निवासी सुरेशचंद्र घायल हुए हैं। जिला अस्पताल से घायल नरायन देवी व सिपाहीलाल को आगरा रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी