भगवान ऋषभनाथ ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सर्वप्रथम भगवान ऋषभनाथ ने दिया था। उन्ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:28 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:28 AM (IST)
भगवान ऋषभनाथ ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा
भगवान ऋषभनाथ ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा

जागरण संवाददाता, एटा: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा सर्वप्रथम भगवान ऋषभनाथ ने दिया था। उन्होंने इसे मूर्तरूप में साबित करके भी दिखाया। यह कहना है गणाचार्य विराग सागर का। वे शहर के पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।

उन्होंने गर्भपात को अभिशाप बताया। कहा कि मां शब्द सुनते ही सम्मान की भावना जाग्रत हो जाती है। मौजूदा परिवेश में जो वारदातें हो रही हैं, उनका कारण लोगों के मन में बन रहीं कुरीतियां है। ऐसे में उनका परित्याग करना बहुत ही जरूरी है। बेटी के बिना बेटे की कल्पना ही निरर्थक है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जो नारा दिया, उसका मूल उदगम भगवान ऋषभदेव है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेटों के समान पढ़ाओ लिखाओ तो वे बेटों से भी आगे साबित होंगी। संगोष्ठी में संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील मिश्रा समेत विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, महामंत्री आनंद जैन, सोना जैन,आलोक जैन, संजय जैन, डा. शैलेंद्र जैन, अनीता जैन, विकास जैन, सीमा जैन, दिया जैन, विश्वलता जैन, बौबी जैन, दीपक जैन, सुधीर कुमार जैन,सिद्धी जैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज करेगें परियोजनाओं का शिलान्यास: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज 28 सितंबर को मुख्यालय पहुंचकर एटा कासगंज की लोक निर्माण, सेतु निगम की परियोजनाओं का शिलान्यास करेगें। इसके साथ ही जैन समुदाय के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेगें।

प्रभारी अधिकारी वीआइपी अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 28 सितंबर को हैलीकाप्टर से पुलिस लाइन हैलीपेड पर 12 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 12 बजकर 20 मिनट पर ग्रीन गार्डन पहुंचकर एटा और कासगंज की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और पत्रकारों से वार्ता करेगें। इसके बाद उपमुख्यमंत्री 1 बजकर 40 मिनट पर जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र हाल में जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 2 बजकर 10 मिनट पर विधायक ममतेश शाक्य के आवास, इसके 20 मिनट बाद विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास और 2 बजकर 50 मिनट पर सांसद हरनाथ सिंह यादव के आवास पर जायेंगे। इसके बाद 3 बजकर 25 मिनट पर पुलिस लाइन हैलीपेड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी