शहर में धूमधाम से निकाली भगवान पुष्पदंत की पालकी, मेला का ध्वजारोहण

लोगों ने घरों आगे बनाई रंगोली जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा श्रीजी की उतारी आरती

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:37 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:37 AM (IST)
शहर में धूमधाम से निकाली भगवान पुष्पदंत की पालकी, मेला का ध्वजारोहण
शहर में धूमधाम से निकाली भगवान पुष्पदंत की पालकी, मेला का ध्वजारोहण

जासं, एटा: पर्यूषण महापर्व के पर सोमवार को शहर में धूमधाम से भगवान पुष्पदंत की पालकी निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करके आचार्य ससंघ का अर्चन किया, वहीं श्रीजी की आरती उतारी। घंटाघर चौक में बनाए पंडाल में ध्वजारोहण के साथ मेला आरंभ हुआ।

शहर के पा‌र्श्वनाथ मंदिर में सुबह से ही मेला का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर भगवान पुष्पदंत की प्रतिमा को पालकी में उठाया और आचार्य ससंघ के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से होकर घंटाघर में बनाए गए मेला पंडाल की ओर ले चले। भगवान की पालकी को अपने कंधे पर उठाने की लोगों में ऐसी ललक रही कि बार-बार वे इसके लिए प्रयास करते रहे। जगह-जगह लोगों ने पालकी में विराजमान भगवान की प्रतिमा और आचार्य ससंघ पर पुष्पवर्षा की और श्रीजी की आरती उतारी। यात्रा के लिए स्वागत के लिए जैन समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों के आगे रंगोलियां भी बनाईं। मेला पंडाल पहुंची भगवान की पालकी का विधिविधान से पूजन हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार जैन ने जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के साथ ध्वजारोहण करके मेला आरंभ किया। इसमें गणाचार्य विराग सागर ने जैन धर्म की वैज्ञानिकता को बताया। पंडाल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश संदीप जैन की पत्नी मीनू जैन, व्यापारी नेता प्रमोद गुप्ता, अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, महामंत्री आनंद जैन, सोना जैन,आलोक जैन, संजय जैन, डा. शैलेंद्र जैन, अनीता जैन, विकास जैन, सीमा जैन, सोना जैन, दिया जैन, विश्वलता जैन, बौबी जैन, दीपक जैन, सुधीर कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, पूते जैन, कुनाल जैन, आरती जैन, मौनी जैन, दीपिका जैन, सिद्धी जैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी