जैथरा में चाकू से हमला, युवक घायल

खरंजा पर लघुशंका को लेकर हुआ विवाद मारपीट की अन्य घटनाओं में दो जख्मी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:56 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:56 AM (IST)
जैथरा में चाकू से हमला, युवक घायल
जैथरा में चाकू से हमला, युवक घायल

जासं, एटा: जैथरा थाना क्षेत्र में खरंजा पर लघुशंका करने को लेकर चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया गया। मारपीट की अन्य घटनाओं में दो जख्मी हुए हैं।

शुक्रवार शाम ग्राम केसरपुर निवासी रविकांत ने पुलिस को बताया कि गांव के ही जितेंद्र कुमार से खंरजा पर लघुशंका करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात पर जितेंद्र ने तीन अन्य स्वजन की मदद से लाठी-डंडा तथा चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उपनिरीक्षक चरन सिंह ने बताया कि घायल रवीकांत की तहरीर पर जितेंद्र समेत चार के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

दूसरी ओर ग्राम मदसुआ निवासी रोहित कुमार ने गांव के अशोक कुमार समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जैथरा थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं मलावन थाना क्षेत्र के ग्राम अयार निवासी ज्योति ने गांव के ही संजू समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर बहन गुडिया को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी