ईसन नदी ओवरफ्लो, श्याम नगर के घरों में घुसा पानी

पालिका ने नदी की जेसीबी से कराई सफाई तब कम हुआ बहाव लोगों को काफी हुआ नुकसान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:23 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:23 AM (IST)
ईसन नदी ओवरफ्लो, श्याम नगर के घरों में घुसा पानी
ईसन नदी ओवरफ्लो, श्याम नगर के घरों में घुसा पानी

जासं, एटा: बुधवार को ओवरफ्लो हुई ईसन नदी का पानी मुहल्ला श्याम नगर के घरों में घुस गया। इससे लोगों के घरों के अंदर रखा सामान खराब हो गया। नगर पालिका कर्मचारियों ने नदी की जेसीबी से सफाई कराई। इसके बाद पानी का बहाव कम हुआ।

लंबे समय से ईसन नदी की सफाई नहीं कराई गई है। शहर में दो दिन हुई बारिश के बाद नदी ओवरफ्लो हो गई। नदी का पानी मुहल्ला श्याम नगर में पहुंच गया। लोग जब तक कुछ उपाय करते उससे पहले ही घरों में पानी घुस गया। सामान जलमग्न हो गया। गलियां भी पानी से पूरी तरह से भर गई। लोग पानी में घुसकर इधर से उधर जाते हुए दिखाई दिए।

नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर आगरा रोड स्थित ईसन नदी पर पहुंचे। जहां नदी की सफाई कराई गई। इसके बाद मुहल्ले में पानी का बहाव कम हो सका, हालांकि लोगों को शाम तक जलभराव से पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकी।

ईओ डा. दीप कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि श्याम नगर में जलभराव कम कराने के लिए नदी की मशीन से सफाई कराई गई है। मुहल्ले से जलभराव खत्म कराया जा रहा है। रोका ट्रैफिक, लोग हुए परेशान:

ओवरफ्लो हुई ईसन नदी की बुधवार को सफाई कराई गई। मशीन पुल पर खड़ी करके सफाई हुई। इस कारण दोनों तरफ का यातायात रोका गया था। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। इसके बाद लोग अपने गतंव्य पर पहुंच सके। जलभराव के बाद दहशत में लोग:

नदी का पानी मुहल्ला श्याम नगर में पहुंचने से हर तरफ अच्छा खासा जलभराव हो गया है। मुहल्ले में सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई भी की गई है। गलियों में कई जगह सड़क धंस गई।

chat bot
आपका साथी