अंतरजनपदीय पांच पशु चोर मुठभेड़ में पकड़े

एटा जासं। पिलुआ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय पांच पशु चोर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से चोरी के तीन पशु बरामद किए गए हैं। आरोपितों के पास दो असलहा व कारतूस भी मिले हैं। शुक्रवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ पशु चोर पशु चोरी कर अरथरा पुल की ओर आ रहे हैं। इस जानकारी पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख पशु चोरों ने गोली चला दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 06:30 AM (IST)
अंतरजनपदीय पांच पशु चोर मुठभेड़ में पकड़े
अंतरजनपदीय पांच पशु चोर मुठभेड़ में पकड़े

एटा, जासं। पिलुआ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय पांच पशु चोर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से चोरी के तीन पशु बरामद किए गए हैं। आरोपितों के पास दो असलहा व कारतूस भी मिले हैं।

शुक्रवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ पशु चोर पशु चोरी कर अरथरा पुल की ओर आ रहे हैं। इस जानकारी पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख पशु चोरों ने गोली चला दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फीरोजाबाद के फरिहा के ग्राम भीकनपुर निवासी लखपत, उसके साथी नारखी क्षेत्र के ग्राम जाटऊ निवासी संजय खान, बादशाह, निधौलीकलां क्षेत्र के मुहल्ला शेखान निवासी राशिद तथा मारहरा क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी इस्लाम को दबोच लिया। जबकि फीरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र की मदीना कॉलोनी निवासी महराज मौके से भाग निकला।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को बताया कि पकड़े गए पशु चोरों के कब्जे से चोरी की तीन भैंस और दो तमंचा तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। पशु चोरों ने स्वीकार किया कि 21 जुलाई की रात वह पिलुआ क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव में पशु चोरी के लिए आए थे। तभी टोकने पर लखपत ने गोली चला दी थी। जिसमें पशुपालक रहीश पाल घायल हो गया था। एटा के अलावा आसपास के जिलों में लखपत और उसके साथी पशु चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मौके से भागे महराज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पार्टी पर गोली चलाने की रिपोर्ट पिलुआ के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार कुरील ने लखपत और उसके पांच साथियों के खिलाफ दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी