हाईवे पर जाम से कराह उठी सड़कें

हाईवे पर वाहनों की आमद इन दिनों बढ़ गई है इस वजह से जाम लगा रहता है। लोगों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। कुंभ के लिए यहां से वाहन गुजरने से वाहनों की संख्या बढ़ गयी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:14 PM (IST)
हाईवे पर जाम से कराह उठी सड़कें
हाईवे पर जाम से कराह उठी सड़कें

जागरण संवाददाता, एटा : हाईवे पर वाहनों की आमद इन दिनों बढ़ गई है इस वजह से जाम लगा रहता है। जिससे सड़कें भी कराह उठी हैं। वाहनों में बैठी सवारियां भी आह कर उठती हैं। इस जाम का एक कारण कुंभ मेला के लिए यहां से होकर गुजरने वाले वाहन भी हैं। टोल टैक्स बचाने के प्रयास में अलीगढ़ से कानपुर तक तमाम वाहन हाईवे पर एटा होकर ही गुजरते हैं। इस वजह से ट्रैफिक ज्यादा दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ व्यवस्था संभालने के लिए फोर्स की भी कमी है, क्योंकि अधिकांश ट्रैफिक पुलिस कर्मी कुंभ मेले में ड्यूटी के लिए गए हुए हैं। होमगार्डो और पीआरडी के जवानों से काम चलाया जा रहा है।

जाम की समस्या एटा में कोई नई नहीं है। पुलिस जाम से निपटने के पूरे प्रयास करती हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पाता। इन दिनों यह देखने में आ रहा है कि प्रयागराज जाने के लिए तमाम वाहन यहां से होकर गुजर रहे हैं, जबकि आगरा से फीरोजाबाद होते हुए सीधा रूट भी है। उस मार्ग पर वाहन इसलिए जाने से बचते हैं, क्योंकि वहां टोल टैक्स देना पड़ता है। ऐसे में एटा होकर गुजरने से टोल टैक्स से बच जाते हैं। तमाम वाहन आगरा से टूंडला होकर मुड़ आते हैं और एनएच-91 से गुजरते हैं। इन वाहनों को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय भी नहीं है। हाईवे पर स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं और वे देरी से घर पहुंचते हैं। कभी-कभी तो स्थिति यह होती है कि सुबह से ही सड़कों पर मारामारी सी दिखाई देती है। हाईवे पर लगने वाले जाम का असर यहां के लिंक मार्गो पर भी पड़ता है और वहां भी जाम लग जाता है। ठंडी सड़क, आगरा रोड, रेलवे रोड, शिकोहाबाद रोड आदि सड़कें भी जाम से कराह उठती हैं।

chat bot
आपका साथी