गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस फिर जल्दी आ

सड़कों पर जमकर उड़े अबीर और गुलाल कहीं डीजे तो कहीं ढोल पर मचाया धमाल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:22 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:22 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस फिर जल्दी आ
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस फिर जल्दी आ

जासं, एटा: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस फिर जल्दी आ के नारों व जयकारों की गूंज शहर की सड़कों पर सुनाई दी। जहां चतुर्थी को विराजे गणपति की प्रतिमाओं को लोग विसर्जन के लिए पवित्र गंगा व नहरों में विसर्जन के लिए ले जा रहे थे।

शहर के मुख्य मार्ग जीटी रोड पर सुबह से ही वाहनों में गणपति प्रतिमाओं को धारण करके विसर्जन को ले जाने का सिलसिला शुरू गया। वाहनों पर डीजे व डेक लगाकर गणपति भगवान के भजनों पर झूमते श्रद्धालु प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए गंगा घाट ले रहे थे। शहर के आगरा रोड पर निकली विसर्जन यात्रा में लोग ढोल नगाड़ों की धुनों पर जयकारे लगाते हुए नाचते गाते गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। फिजा में जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया गया। यात्रा में मायादेवी, कनक, कीर्ति, प्रभा, खुशी, सोनी, विनोद, शैलेंद्र, राजीव, आरती, निशा, शिवानी, गोविद आदि शामिल रहे। वहीं कई स्थलों पर लोगों ने प्रतिमाओं को नहरों में विसर्जित किया। इसी कड़ी में शहर के मोहल्ला भगीपर में शुक्रवार को गणपति भंडारे का आयोजन किया। इसमें काफी लोगों ने प्रभु प्रसाद पाया। समाजसेवी दीपा शर्मा, संदीप शर्मा, नाथूराम साहू, जय प्रकाश साहू, सुरेश साहू, अनिल साहू, राजकुमार साहू, योगेश कुमार साहू, गौरव श्रीवास्तव, अमर सिंह, आकाश साहू, बाला, कृष्णा श्रीवास्तव, भूपेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, शिवम मिश्रा, रवि कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी