दुष्कर्मियों को मारकर बेटी को मिला इंसाफ

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:07 AM (IST)
दुष्कर्मियों को मारकर बेटी को मिला इंसाफ
दुष्कर्मियों को मारकर बेटी को मिला इंसाफ

एटा, जागरण संवाददाता : हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के आरोपितों को एनकाउंटर में मार गिराए जाने पर महिलाओं ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि बेटी के परिवार को अब इंसाफ मिल चुका है। दुष्कर्मियों की सजा यही होनी चाहिए, ताकि किसी भी वारदात को करने से पहले वे डरें। हैदराबाद पुलिस को हमारा सेल्यूट है और हम उन बहादुर पुलिस कर्मियों के साथ खड़े हैं जिन्होंने दुष्कर्मियों को मौत के घाट उतारा।

इस मामले को लेकर यहां की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर बेटी को श्रद्धांजलि दी। दुष्कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। शुक्रवार सुबह जब यह खबर आई कि चारों आरोपितों को हैदराबाद पुलिस ने मार गिराया है तो जागरूक महिलाओं ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान के साथ जो खिलवाड़ करे उसका यही हश्र होना चाहिए। हम लंबे समय तक इंसाफ का इंतजार क्यों करें। महिलाएं बोलीं

------------

हैदराबाद पुलिस ने बिल्कुल सही निर्णय लिया जिसका संदेश पूरे देश में गया है। अपराधी को अब समझना होगा कि महिलाओं के साथ खिलवाड़ किया तो उनका क्या हश्र होगा। हम हैदराबाद पुलिस को सलाम करते हैं।

- ऊषा सक्सेना बेटियों को न्याय दिलाने में अधिक देरी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे गुस्सा और ज्यादा भड़कता है। अपराधी पीड़िता के सामने होकर निकल जाते हैं, सोचिए कि उस समय उस पीड़िता को आखिर कैसा लगता होगा।

- शिप्रा जौहरी हम चाहते हैं कि अब न्याय में देरी न हो, ऐसी अदालतें बनाई जाएं जो दुष्कर्म की घटनाओं से संबंधित केसों की जल्दी सुनवाई करें और उसका फैसला समय रहते सुना दिया जाए।

- अवनिका वाष्र्णेय दुष्कर्मियों के खिलाफ और भी कड़े प्रावधान किए जाएं। हमें अपने न्याय तंत्र पर भी भरोसा है, लेकिन सवाल वहां खड़ा हो जाता है, जब न्याय मिलने में देरी लगती है। हैदराबाद में आरोपितों के साथ जो हुआ वह उचित है।

- गीता वाष्र्णेय

chat bot
आपका साथी