कर्मचारियों के वेतन से होगी घोटाले के धन की रिकवरी

वसूली के दायरे में आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार होनी शुरू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:22 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:22 AM (IST)
कर्मचारियों के वेतन से होगी घोटाले के धन की रिकवरी
कर्मचारियों के वेतन से होगी घोटाले के धन की रिकवरी

जासं, एटा: रिकवरी के दायरे में आने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन से शासकीय धनराशि की वसूली की जाएगी। यह आदेश मुख्य विकास अधिकारी ने डीडीओ को दिया है। इसे लेकर वसूली के दायरे में आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार होनी शुरू हो गई है।

जनपद की कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के नाम पर सरकारी धनराशि का गबन किया गया है। इसकी पुष्टि सोशल आडिट और अधिकारियों की जांच में हो चुकी है। इसे लेकर जिला पंचायती राज विभाग ने प्रधानों के खिलाफ रिकवरी करने के लिए नोटिस जारी किया है। बावजूद इसके प्रधान और सरकारी कर्मचारी धनराशि लौटाने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। शासकीय धनराशि के गबन मामले में कई सरकारी कर्मचारी भी आ रहे हैं। जिन्होंने ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट किया है। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासन ने सरकारी धन वसूली के लिए तरह-तरह के कदम उठाने शुरू किए हैं। इसमें एफआइआर के साथ ही सरकारी कर्मचारियों से वसूली करने के लिए उनके वेतन से धनराशि कटौती के लिए प्रक्रिया तैयार की है। मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने कहा कि ग्राम पंचायत पर जो कर्मचारी तैनात हैं और वे वसूली के दायरे में आ रहे हैं तो उनके खाते से किस्त के रूप में धनराशि काटी जाएगी। सीडीओ के आदेश देने के बाद जिला विकास अधिकारी एसएन कुशवाह ने ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार कराने की शुरूआत कर दी है।

chat bot
आपका साथी